जाति जनगणना करने का लिया गया फैसला ऐतिहासिक: यदुनाथ
लातेहार में पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने परिषद भवन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और इसे भारत की संप्रभुता पर हमला बताया। पांडेय ने भाजपा सरकार के...

लातेहार, प्रतिनिधि। हजारीबाग से भाजपा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय शनिवार को परिषदन भवन पहुंचे। यहां भाजपाइयों ने उनका माला पहना कर स्वागत किया। उन्होंने परिषद भवन में प्रेस वार्ता में कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया जघन्य और कायराना हमला से पूरे देश में उबाल है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना मे सिर्फ पर्यटकों पर हमला नहीं बल्कि भारत की संप्रभुता,एकता,मान और सम्मान पर हमला है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा की सरकार ने कई जनकल्याणकारी फैसले लिए हैं। वही इन वर्षों में जितना विकास हुआ है उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हो पाया था।
उन्होंने वफ्फ बिल को देश हित का बिल बताया है। उन्होंने कहा विरोध कर रहे लोगों को वफ्फ बिल की संपूर्ण जानकारी नहीं है। उन्होने कहा कि खुद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वफ्फ बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना करने का लिया गया फैसला ऐतिहासिक है। इसके माध्यम से सभी समुदाय और पंथ के लोगों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस पाकिस्तान को अपने लोगों को मूलभूत सुविधाए देने की क्षमता नहीं है वह पाकिस्तान भारत को आंख दिखाने का कार्य कर रहा ह। जिसका माकूल जवाब भारत देने की तैयारी कर चुका है। मौके पर भाजपा के कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।