Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsAttempted Rape in Kamalganj Youth Breaks into Home
घर में घुसकर दुष्कर्म का किया प्रयास
Farrukhabad-kannauj News - कमालगंज में एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। रात 1 बजे एक युवक करन घर में घुस गया और युवती के साथ गलत हरकत करने लगा। परिवार के लोगों ने शोर मचाया और युवक को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई है...
Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 1 Jan 2025 10:43 PM

कमालगंज। घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी मंगलवार की रात अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रही थी। रात 1 बजे के बाद गांव का एक युवक करन घर में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर शराबा सुनकर परिवार के लोग जाग गये। युवक को पकड़ लिया। यूपी 112 को जानकारी दी गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।