Buddha Purnima Celebration in Sankisa Devotees Gather for Grand Procession and Worship बुद्ध पूर्णिमा पर खिल उठी बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsBuddha Purnima Celebration in Sankisa Devotees Gather for Grand Procession and Worship

बुद्ध पूर्णिमा पर खिल उठी बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा

Farrukhabad-kannauj News - संकिसा, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा में धार्मिक उल्लास बिखरा। बुद्ध

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजTue, 13 May 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
बुद्ध पूर्णिमा पर खिल उठी बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा

संकिसा, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा में धार्मिक उल्लास बिखरा। बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में सोमवार की सुबह बड़े ही धूमधाम के साथ शोभायात्रा झांकियों के साथ निकाली गयी। बौद्ध अनुयाइयों ने स्तूप की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। बुद्ध की देशनायें चहुंओर गूंजती रहीं। घर घर बुद्ध का संदेश पहुंचाये जाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा भी शामिल हुये। सुबह 7:30 बजे के बाद बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव की ओर से एक शोभायात्रा की शुरुआत झांकियों के साथ हुयी। इसमें बड़ी संख्या में बोद्ध अनुयायी शामिल हुये। जयघोष करते हुए बौद्ध अनुयायी शोभायात्रा में निकले।

उनका उत्साह देखते ही बना। भगवान बुद्ध के जयकारे गूंजते रहे। संकिसा के महत्व को भी बौद्ध अनुयाइयों को बताया गया। शोभायात्रा मुख्य रोड से निकलते हुये स्तूप के पास पहुंची। इसके बाद बौद्ध अनुयाइयों ने स्तूप की परिक्रमा कर पूजा पाठ किया। अगरबत्ती और मोमबत्ती लगायी गयी। शोभायात्रा धम्मालोको बुद्ध बिहार से शुरू हुयी। इसमें एक झांकी थी। डॉ.धम्मपाल थेरो ने झंडी खिाकर शोभायात्रा को रवाना किया। करीब आधे घंटे बाद शोभायात्रा स्तूप के पास पहुंची जहां बौद्ध उपासकों ने स्तूप के तीन चक्कर लगाये। अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाकर परित्रांण पाठ किया। इसके बाद सभी बौद्ध उपासकों ने बुद्ध वंदना का पाठ पाली भाषा में किया।डॉ. धम्मपाल ने स्तूप के महत्व को बताया। इस दौरान बौद्ध अनुयाइयों को कई तरह की जानकारियां दी गयीं। बुद्ध का संदेश घर घर पहुंचाये जाने पर भी जोर दिया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस टीम बराबर साथ में रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।