Bahujan Samaj Party Welcomes New District President Veer Prakash Lodhi in Fatehpur वीर प्रकाश लोधी बने बसपा जिलाध्यक्ष, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsBahujan Samaj Party Welcomes New District President Veer Prakash Lodhi in Fatehpur

वीर प्रकाश लोधी बने बसपा जिलाध्यक्ष

Fatehpur News - फोटो नं. 9 में वीर प्रकाश लोधी बने बसपा जिलाध्यक्षवीर प्रकाश लोधी बने बसपा जिलाध्यक्षवीर प्रकाश लोधी बने बसपा जिलाध्यक्षवीर प्रकाश लोधी बने बसपा जिलाध

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 17 April 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
वीर प्रकाश लोधी बने बसपा जिलाध्यक्ष

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर वीर प्रकाश लोधी की ताजपोसी होने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं ने पहले बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके बाद वीर प्रकाश लोधी और जिला प्रभारी बनाए गए संदीप जडेजा का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा हाई कमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें दिया है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सभी विधानसभा सीटों पर बसपा का परचम लहराने का काम करेंगे। इस दौरान संदीप जडेजा ने कहा की सभी बसपा के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश अंबेडकर, अभिषेक प्रताप सिंह, सगीर प्रधान, छोटेलाल निषाद, पूर्व कोऑर्डिनेटर सुरेश कोरी, ललित गौतम, सत्येंद्र गौतम, बृजेंद्र एडवोकेट, गुरु प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।