तेज धमाके के साथ मकान में विस्फोट, भरभरा कर गिरा
Fatehpur News - -मकान में चल रहा था होटल, गैस सिलेंडर में लीकेज की आशंका -मकान में चल रहा था होटल, गैस सिलेंडर में लीकेज की आशंका -मकान में चल रहा था होटल, गैस सिलेंड

औंग। कस्बे के अबरखेड़ा रोड किनारे स्थित एक मकान में बुधवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ मकान भरभरा कर गिर गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कुछ घरों में भी दरारें आ गईं। धमाके का शोर करीब आधा किमी के दायरे में सुनाई दिया। मकान में एक खाने-पीने का होटल चल रहा था। मकान मालिक ने ढाई लाख का नुकसान बताया है। गनीमत रही हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। धमाके की वजह गैस सिलेंडर में लीकेज होने से बिजली आते ही शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। औंग कस्बे के अकबरखेड़ा रोड किनारे संतोष गुप्ता अपने एक मकान में होटल खोले हुए हैं। उसी मकान से जुड़े दूसरे मकान में पत्नी बेटों, बहू के साथ रहते हैं। बुधवार देर शाम होटल बंद करने के बाद संतोष गुप्ता घर चले गए। रात करीब 11 बजे तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कस्बे समेत पड़ोसी गांव अकबरखेड़ा, गोधरौली तक सुनाई दी। लोग घटनास्थल की ओर भागे। संतोष गुप्ता का होटल वाला मकान पूरी तरह से भरभरा गिर गया था। धमाके को लेकर कई तरह की चर्चांएं होने लगीं। आशंका जताई गई है कि आसपास आतिशबाजों के मकान हैं।
किसी ने शायद साजिशन मकान में धमाका किया है। रात को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट आई थी। सुबह फिर से पुलिस और फारेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची। जांच में सामने आया कि होटल में रखा गैस सिलेंडर लीकेज था। उसकी गैस अंदर फैल रही थी। पहले बिजली नहीं थी। रात को 11 बजे जैसे ही बिजली आई उससे शार्ट सर्किट हुआ और आग लगने से सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि सिलेंडर में लीकेज के चलते धमाका हुआ है। कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना की बरीकी से जांच की जा रही है।
संतोष गुप्ता के मकान से 50 मीटर की दूरी पर ही एक पटाखे का गोदाम है। जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामान का भंडारण है। यदि आग की चिंगारी वहां तक पहुंच जाती तो इलाका तबाह हो सकता था।
धमाके के दौरान दो लोग मामूली रूप से चोटिल हुए। औंग निवासी सोहेल बाइक से निकल रहा था। तेज धमाके की आवाज से सोहेल बाइक सहित अनियंत्रित होकर गिर गया। इसी तरह पड़ोस में एक फर्नीचर की दुकान है। उसमें काम करने वाला जीशान खाना खाकर हाथ धोने बाहर निकला था। धमाके के दौरान मलबे के टुकड़े छिटक कर जीशान के हाथों में लगे। गनीमत रही दोनों मामूली रूप से ही घायल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।