नवागत जिलाधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार
Ayodhya News - अयोध्या में नवागत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें सरयू अतिथि गृह में अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम लला का दर्शन किया। निखिल फुण्डे...

अयोध्या, संवाददाता। जनपद में नवागत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले नवागत जिलाधिकारी का आगमन सरयू अतिथि गृह में हुआ। जहां पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह सहित नगर मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी रुदौली सदर व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके पहले जिलाधिकारी ने हनुमानगढ़ी व राम लला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। जिलाधिकारी ने बैचलर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ली है। इसके बाद वह सिविल सर्विस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 2014 बैच में आईएएस के रूप में चयनित हुए। वह इससे पहले झांसी व महोबा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट, बलिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, झांसी में मुख्य विकास अधिकारी, आगरा में नगर आयुक्त के पद पर तथा जनपद चंदौली में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।