भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
Saharanpur News - देवबंद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिरोही की अगुवाई में यह प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सोनिया गांधी और अन्य के...

देवबंद देवबंद-मंगलौर रोड स्थित श्री मंकेश्वर महादेव मंदिर के निकट भाजपाइयों ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यख विपिन सिरोही के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। विपिन सिरोही और अनिरुद्ध मुखिया ने कहा कि ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दूबे के खिलाफ चार्टशीट दाखिल की है। कोर्ट के आदेश पर इनके खिलाफ गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस दौरान उपेंद्र चौधरी, नितिन, गुरमीत, सचिन मुखिया, हिमांशु, अभिषेक और रवि आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।