Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsTragic Suicide Woman Hangs Herself at Home in Malwan Village
नव विवाहिता ने लगाई फांसी मौत
Fatehpur News - मलवां के सकत हिम्मतपुर गांव में एक 24 वर्षीय महिला रंजना देवी ने अपने घर में पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति अंकुल पासवान गेहूं की कतराई के लिए अपने फुफा के पास गए थे। जब परिवार...
Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरMon, 28 April 2025 11:40 PM

मलवां। थाना क्षेत्र के सकत हिम्मतपुर गांव निवासी अंकुल पासवान गेहूं की कतराई के लिए फुफा के यहां गया था। साथ ही उसकी 24 वर्षीय पत्नी रंजना देवी घर पर थी। सोमवार को ससुर सहित परिजन खेतों की ओर गए थी। इस दरमियां देर शाम को घर पर मौजूद अंकुल की पत्नी ने घर के अंदर दरवाजा बंद करके पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन घर लौटे और कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचे तो महिला को फंदे पर लटकता देख स्तब्ध रह गए। परिजनों ने मृतका के परिजनों व पति को सूचना दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।