Woman Murdered in Nagara Village Investigation Underway जंगल गई महिला की गला घोंट कर हत्या, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsWoman Murdered in Nagara Village Investigation Underway

जंगल गई महिला की गला घोंट कर हत्या

Fatehpur News - -देर रात परिजनों को खेतों में मिला शव -देर रात परिजनों को खेतों में मिला शव-देर रात परिजनों को खेतों में मिला शव-देर रात परिजनों को खेतों में मिला शव-

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरThu, 15 May 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
जंगल गई महिला की गला घोंट कर हत्या

हथगाम। थाना क्षेत्र के नगरा मजरे सराय साबा गांव में मंगलवार रात जंगल गई महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जंगल में देर रात एक चरी के खेत में महिला का शव मिला। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिजन शव घर ले आए। बुधवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। घटनास्थल पर एएसपी सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगरा निवासी दुर्गा प्रसाद लोधी की 60 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी मंगलवार रात करीब आठ बजे घर से जंगल गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोज बीन शुरू की।

आसपास खेतों में महिला की तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब 11 बजे गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर महिला का शव एक खेत में पड़ा मिला। पति दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रात में गले और चेहरे में लगे चोट के निशान समझ नहीं आए। स्वाभाविक मौत जान शव घर ले आए थे। सुबह जब शव देखा तो हत्या की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गले, चेहरे और हाथ में चोट के निशान थे। कान और मुंह से खून निकल रहा था। गला स्याह पड़ा था। जिससे गला घोंटने से हत्या की आशंका है। हत्या की सूचना पर थाना प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी समेत एएसपी, सीओ वीर सिंह, इंटेलीजेंस विंग प्रभारी अरुण चतुर्वेदी और फॉरेंसिक की टीम पहुंची। साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।