फैक्ट्री में भट्ठी लीक होने से मची अफरा-तफरी
Firozabad News - दक्षिण क्षेत्र स्थित गीता ग्लास फैक्ट्री में भट्टी लीक होने से पिघला कांच फैला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और लावे को ठंडा किया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन...

थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में भट्टी लीक होने से कांच का लावा फैल गया। जिससे फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने धधकते हुए लावे को ठंडा किया। घटना नगला भाऊ स्थित गीता ग्लास की है। रविवार को एकाएक ही कारखाने में भट्ठी लीक हो गई। इससे भट्टी से पिघला हुआ कांच बहने लगा। भट्ठी लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। काम कर रहे कर्मचारी अपने औजार छोड़ बचने के लिए भागने लगे। फैक्ट्री में भट्ठी लीक होने की जानकारी मिलने पर फैक्ट्री स्वामी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आसपास के लोग भी यहां पर एकत्रित हो गए। भट्ठी लीक होने की जानकारी मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने गर्म कांच के लावे को फैलने से रोका। लावा रुकने के बाद में काफी प्रयासों के बाद में उसे ठंडा किया। कांच का लावा ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मुख्य फायर अधिकारी सतेंद्र पांडेय एवं फायर अधिकारी दुर्गेश कुमार ने कहा कि हादसे में किसी के कोई चोट नहीं आई है। भट्टी लीक होने से लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।