Gang Rape of Minor Student in Bihar Two Arrested Including Panchayat Deputy Head शंभूगंज में इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ गैंग रेप , उपमुखिया सहित दो लोग गिरफ्तार  , Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsGang Rape of Minor Student in Bihar Two Arrested Including Panchayat Deputy Head

शंभूगंज में इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ गैंग रेप , उपमुखिया सहित दो लोग गिरफ्तार  

शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा (16) के साथ सामु

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 14 April 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
शंभूगंज में इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ गैंग रेप , उपमुखिया सहित दो लोग गिरफ्तार  

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा (16) के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना से आहत नाबालिग ने पड़रिया पंचायत के उपमुखिया सहित दो लोगों के खिलाफ शनिवार की रात थाना में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर उक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पड़रिया पंचायत के उपमुखिया गौतम मंडल है। जबकि दूसरा व्यक्ति उसी पंचायत के मुखिया का चचेरा भाई छोटू कुमार है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह इंटर का रजिस्ट्रेशन कराने पड़रिया प्लस टू उच्च विद्यालय गई थी। रजिस्ट्रेशन का काम अधूरा रहने पर ममेरी बहन के साथ उक्त गांव में ननिहाल चली गई। शनिवार को विद्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वापस घर लौटने के दौरान घटना हुई। जहां रास्ते में पूर्व से घात लगाए उक्त दोनों आरोपी ने जबरन मुंह काला किया। नाबालिग छात्रा देर रात घर पहुंची। घटना की जानकारी माता-पिता को दी। पीड़ित परिजन छात्रा को लेकर थाना पहुंचे। इस संबंध में पंचायत के मुखिया नेहा देवी ने घटना को काफी शर्मनाक बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में उपमुखिया ने घटना को स्वीकार भी किया है। बताया कि उक्त दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में रविवार को बांका भेज दिया गया। घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।