Shanti Devi 88 Renowned Religious Figure from Gangasarai Passes Away in Patna धार्मिक महिला शांति देवी के निधन पर शोक., Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsShanti Devi 88 Renowned Religious Figure from Gangasarai Passes Away in Patna

धार्मिक महिला शांति देवी के निधन पर शोक.

गंगासराय वार्ड संख्या 6 की निवासी 88 वर्षीय शांति देवी का रविवार को पटना के शिवनार में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय थीं। शांति देवी को क्षेत्र में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायMon, 14 April 2025 03:54 AM
share Share
Follow Us on
धार्मिक महिला शांति देवी के निधन पर शोक.

बड़हिया। प्रखंड अंतर्गत गंगासराय वार्ड संख्या 6 निवासी स्व. उदित सिंह की 88 वर्षीया पत्नी शांति देवी का रविवार को पटना जिला के शिवनार स्थित अपनी पुत्री के आवास पर निधन हो गया। वो बीते दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। शांति देवी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अत्यंत सक्रिय थी। क्षेत्र में शिव चर्चा प्रमुख के रूप में जानी जाने वाली शांति देवी ने वर्षों तक धार्मिक आयोजनों का संचालन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।