Glass Workers Resume Production After Strike in Firozabad खुली श्रमिकों की हड़ताल, कारखानों में घूमने लगा उत्पादन का पहिया, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsGlass Workers Resume Production After Strike in Firozabad

खुली श्रमिकों की हड़ताल, कारखानों में घूमने लगा उत्पादन का पहिया

Firozabad News - फिरोजाबाद में कामगारों की हड़ताल समाप्त होने के बाद माउथ ब्लोइंग कांच कारखानों में उत्पादन फिर से शुरू हो गया। प्रशासन और श्रम विभाग की कोशिशों के बाद श्रमिक अपनी ड्यूटी पर लौट आए। यह शहर के कांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादThu, 24 April 2025 02:59 AM
share Share
Follow Us on
खुली श्रमिकों की हड़ताल, कारखानों में घूमने लगा उत्पादन का पहिया

फिरोजाबाद। कामगारों की हड़ताल खुलने के बाद कांच नगरी के माउथ ब्लोइंग कांच कारखाने में काम लग गया। अपनी ड्यूटी पर पहुंचे श्रमिकों के औजार थामते ही कांच कारखानों में उत्पादन का पहिया फिर से घूमने लगा। इसी के साथ पिछले 2 दिन से चला आ रहा औद्योगिक गतिरोध तीसरे दिन दूर हो गया। प्रशासन एवं श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा दो दिन से की जा रही लगातार कोशिश के बाद बुधवार को कारीगर और श्रमिक अपनी ड्यूटी पर लौट आए। बुधवार की सुबह ड्यूटी पर सैकड़ों की संख्या में कारीगर और श्रमिक अपने अपने कांच कारखाने में काम पर पहुंच गए। ड्यूटी पर पहुंचते ही कारीगरों ने अपने औजार थाम लिए। इसी के साथ माउथ फॉलोइंग कांच कारखानों में उत्पादन शुरू हो गया। पिछले दो दिन से चली आ रही श्रमिकों की हड़ताल खुल गई। तीसरे दिन जाकर शहर के माउथ फॉलोइंग कांच कारखाने में उत्पादन का पहिया घूमने लगा। इधर शहर के हड़ताल से प्रभावित कांच उद्योगों ने राहत की सांस ली है।

हड़ताल पर गए श्रमिक और कारीगर बुधवार को अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल से प्रभावित कांच कारखानों में उत्पादन शुरू हो गया है। यह शहर के कांच उद्योगों एवं श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की बात है।

-यशवंत कुमार, सहायक श्रम आयुक्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।