Newlywed Woman Commits Suicide In-Laws Accused of Murder in Kasganj नवविवाहिता ने लगाई फांसी मायके पक्ष का हत्या का आरोप, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsNewlywed Woman Commits Suicide In-Laws Accused of Murder in Kasganj

नवविवाहिता ने लगाई फांसी मायके पक्ष का हत्या का आरोप

Firozabad News - एक नव विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला की शादी 18 महीने पहले हुई थी। उसके पति का काम दिल्ली में है। परिवार ने आरोप लगाया कि ससुर ने उसे परेशान...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादTue, 13 May 2025 01:19 AM
share Share
Follow Us on
नवविवाहिता ने लगाई फांसी मायके पक्ष का हत्या का आरोप

एका क्षेत्र में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला का विवाह कुछ समय पूर्व ही हुआ था। एका के गांव फतेहपुर पाट में अंजली (24) पत्नी अजय की अठारह माह पूर्व ही शादी हुई थी उसका मायका जिला कासगंज में है। उसका पति दिल्ली रहकर हलवाई का काम करता है। जैसे ही मायके पक्ष को अंजली की मौत की सूचना मिली परिवार में हाहाकार मच गया। वह अंजली के ससुराल पहुंचे। अंजली के चाचा ओमपाल ने अंजली की हत्या का आरोप लगाया है। अंजली के ससुर महेश पर लगाया है कि अंजली पर उसका ससुर गलत निगाह रखता था जो उसने अपने मायके वालों को बताई थी।

चाचा ने बताया कि बीस दिन पहले भी मृतका के साथ उसके ससुर ने मारपीट की थी जिसे उन्होंने अंजली को अपने घर सोरों बुला लिया था। फिर समझौता होने पर पुनः उसे बुला ले गए। मायके पक्ष का आरोप है किअब उसे फंदे पर लटका दिया है। थाना अध्यक्ष एका रवित कुमार आर्य का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। मायके वालों ने तहरीर दी तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।