Woman Seriously Burned After Lamp Accident in Jamuna Nagar चूड़ी जुड़ाई करते समय जलती लैंप गिरने से महिला झुलसी, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsWoman Seriously Burned After Lamp Accident in Jamuna Nagar

चूड़ी जुड़ाई करते समय जलती लैंप गिरने से महिला झुलसी

Firozabad News - उत्तर क्षेत्र में एक महिला जलती हुई लैंप गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। 24 वर्षीय छाया, जो चूड़ी की जुड़ाई कर रही थी, लैंप में मिट्टी का तेल डालते समय लैंप उसके हाथ से गिर गया। परिजनों ने उसे सरकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSun, 27 April 2025 06:33 PM
share Share
Follow Us on
चूड़ी जुड़ाई करते समय जलती लैंप गिरने से महिला झुलसी

थाना उत्तर क्षेत्र में जलती हुई लैंप गिरने से एक महिला झुलस गई। जिसे परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। जहां उसे उपचार के लिए चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। जमुना नगर निवासी 24 वर्षीय छाया पत्नी ईश्वर दयाल रविवार की सुबह चूड़ी की जुड़ाई कर रही थी। उसी दौरान लैंप में मिट्टी का तेल खत्म हो गया। छाया लैंप में मिट्टी का तेल डाल रही थी। तभी अचानक लैंप उसके हाथों से छूटकर उसके कपड़ों पर गिर गई। जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। छाया गंभीर रूप से झुलस गई।

चीखपुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी भी कमरे में पहुंच गए तथा कपड़ों में लगाई आग को किसी तरह से बुझाया, लेकिन तब तक महिला काफी झुलस गई थी। उसकी हालत देख परिवारजन घबरा गए। वह उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार छाया करीब 55 फीसद जल गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।