Thousands of Devotees Gather at Gurudwara Nanakmatta Sahib for Amavasya अमावस्या पर हजारों संगत ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsThousands of Devotees Gather at Gurudwara Nanakmatta Sahib for Amavasya

अमावस्या पर हजारों संगत ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था

अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर पवित्र सरोवर में स्नान किया और दरबार साहिब में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने सुख और समृद्धि की कामना के लिए अरदास की। यहां धार्मिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 27 April 2025 06:35 PM
share Share
Follow Us on
अमावस्या पर हजारों संगत ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था

नानकमत्ता, संवाददाता। अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर पवित्र सरोवर में स्नान कर दरबार साहिब में माथा टेका। सुख, स्मृद्धि की कामना के लिए अरदास की। श्रद्धालुओं ने गुरु का प्रसाद भी ग्रहण किया। रविवार को तड़के से ही गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने पंजा साहिब की परिक्रमा दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छेवी पातशाही, गुरुद्वारा साहिब दूध वाला कुआं, बाऊली साहिब, धार्मिक अजायब घर के दर्शन भी किए। यहां धार्मिक दीवान सजाया गया। जिसमें पंथ प्रसिद्ध हजूरी रागी दाढ़ी, कविसरी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। लंगर हॉल में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में कथा व कीर्तन को रोजाना सबह व शाम लाइव दिखाया जाएगा। रविवार को प्रबंध कमेटी अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह एवं डयरेक्टरों ने शुभारंभ किया। यहां डायरेक्टर कुलदीप सिंह पन्नू, सुखवंत सिंह पन्नू, देवेन्द्र सिंह, गुरवंत सिंह सोनी, गुरदयाल सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, रणजीत सिंह राणा, भाई शमशेर सिंह सिख प्रचारक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।