Bride Abused and Abandoned Over Dowry Demand in Uttar Pradesh दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से भगाया, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBride Abused and Abandoned Over Dowry Demand in Uttar Pradesh

दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से भगाया

Gangapar News - सैदाबाद। उतरांव थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव की एक विवाहिता को दहेज में एक लाख

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 18 April 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से भगाया

उतरांव थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव की एक विवाहिता को दहेज में एक लाख नकद व सोने की जंजीर की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर ससुराल से भगा दिया गया। विवाहिता ने शुक्रवार को पिता के साथ थाना उतरांव पहुंच कर पति समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उतरांव थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी चिंतामणि सिंह ने बेटी सुनीता देवी की शादी वर्ष 2023 में हंडिया थाना क्षेत्र के ब्यूर गांव में की थी। पिता ने बेटी की शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे।आरोप है कि दहेज में 1 लाख नगद एवं सोने की जंजीर की और मांग कर रहे थे। विवाहित के इनकार करने पर शादी के एक हफ्ते बाद से ही ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा।गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। विवाहिता ने घटना की जानकारी पिता को देते हुए , पिता के साथ मायके चली आई। विवाहिता पिता के साथ थाना उतरांव पहुंचकर पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद, नंदोई के खिलाफ नाम जद प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।