Grand Celebration of 33rd Anniversary of Shri Ram Janaki Temple in Sahson श्री राम जानकी मंदिर का मनाया गया 33 वां वार्षिकोत्सव, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGrand Celebration of 33rd Anniversary of Shri Ram Janaki Temple in Sahson

श्री राम जानकी मंदिर का मनाया गया 33 वां वार्षिकोत्सव

Gangapar News - सहसों। श्री राम जानकी सेवा समिति सहसों के तत्वाधान में शुक्रवार को श्री राम जानकी

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 9 May 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
श्री राम जानकी मंदिर का मनाया गया 33 वां वार्षिकोत्सव

श्री राम जानकी सेवा समिति सहसों के तत्वाधान में शुक्रवार को श्री राम जानकी मंदिर सहसों का 33वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक कैलाश चंद्र केसरवानी के संयोजन में मंदिर के पुजारी मोहनदास एवं राजधर पांडे द्वारा सायंकाल मंदिर के प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमे भक्तों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ एवं भजन कीर्तन भक्ति भावना के साथ किया गया। उपरांत प्रभु श्री राम दरबार, हनुमान जी एवं मां दुर्गा की भव्य आरती उतारी गई। तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके पर राजू केसरवानी, सतीश केसरवानी, बच्चा केसरवानी, नवीन केसरवानी, प्रवीण केसरवानी, शिशिर केसरवानी, दिनेश चंद्र केसरवानी, जगत मिश्रा, सूर्यकांत तिवारी, दिनेश कुमार मिश्रा, विष्णु नेपाली, रामबाबू पुष्कर, विमल चंद्र गुप्त, विकास पुष्कर, डॉक्टर प्रमोद गुप्ता, कृष्णकांत पुरी एवं शिवधारी पाल सहित भारी संख्या में भक्तगंण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।