बहियार से दो किसानों के मोटर पंप की हुई चोरी
पंजवारा थाना क्षेत्र के दुबराजपुर बहियार में खेत के पटवन के लिए लगाए गए दो सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी हो गए हैं। यह घटना गुरुवार रात हुई, जिसमें हरिपुर निवासी सरजू परैया और दुबराजपुर निवासी भोला यादव के...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 9 May 2025 05:12 PM

पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र के दुबराजपुर बहियार से पटवन के लिए खेत में लगाया गया दो सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी होने का मामला सामने आया है।चोरी की घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।बहियार में खेत के पटवन के लिए लगाए गए दो किसानों के सबमरसेबुल पंप हरिपुर निवासी सरजू परैया एवं दुबराजपुर निवासी भोला यादव का मोटर गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।