Grand Celebration of Lord Shiva and Goddess Parvati s Wedding in Saidabad Market परिणय सूत्र में बंधे भगवान भोलेनाथ-मां पार्वती, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGrand Celebration of Lord Shiva and Goddess Parvati s Wedding in Saidabad Market

परिणय सूत्र में बंधे भगवान भोलेनाथ-मां पार्वती

Gangapar News - सैदाबाद। सैदाबाद बाजार में धूमधाम से मां पार्वती संग भगवान भोलेनाथ परिणय सूत्र में बंध

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 26 Feb 2025 05:49 PM
share Share
Follow Us on
परिणय सूत्र में बंधे भगवान भोलेनाथ-मां पार्वती

सैदाबाद बाजार में धूमधाम से मां पार्वती संग भगवान भोलेनाथ परिणय सूत्र में बंध गए। बाजारवासियों द्वारा भगवान भोलेनाथ के साथ पहुंचे बारातियों का स्वागत किया। बारातियों के स्वागत में महिलाओं ने मंगलगीत गाए। गाजे बाजे के साथ निकली भगवान शिव की बारात में भगवान गणेश, यमराज, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, देवी दुर्गा, भगवान श्रीकृष्ण आदि सम्मिलित हुए। जाम को देखते हुए इस वर्ष बारात की शुरुआत सैदाबाद स्थित मनकामेश्वर मंदिर से हुई। शिव बारात नीमहरा मंदिर होते हुए बाजार में समाप्त हुई। बाजार में स्थानीय भक्तों द्वारा शिवबारात में शामिल लोगों का स्वागत किया। बाजार में स्थानीय लोगों द्वारा कैटरिंग, मंडप, जयमाल स्टेज सजाए गए थे। बारात निकलने वाले रास्तों पर स्थानीय भक्तों ने बारातियों का स्वागत कई तरह के व्यंजनों से किया। जगह जगह भगवान भोलेनाथ की आरती उतारकर लोगों ने बारातियों का स्वागत किया। हंडिया एसीपी सुनील सिंह ने मेले का जायजा लिया। इस मौके पर हंडिया कोतवाल ब्रजकिशोर गौतम, बाबा श्याम, रामनिरंजन यादव, कमलेश यादव, कृष्णराज यादव, हरिकेश यादव, राजकुमार मोदनवाल, अमित सिंह राना, योगेश शुक्ला, गोल्डी शुक्ला, आशीष मिश्रा, गणेश केशरवानी, महेश केशरवानी, विष्णु केशरवानी, सुभाष विश्वकर्मा, चिखुरी विश्वकर्मा, शिवमोहन, कमेटी अध्यक्ष अंगनाथ शुक्ला, संयोजक प्रयागराज शुक्ला, प्रमोद शंकर त्रिपाठी, भोला यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।