One Nation One Election Enlightening Gathering at Durga Vati Devi College लोकतांत्रिक विकास के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsOne Nation One Election Enlightening Gathering at Durga Vati Devi College

लोकतांत्रिक विकास के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी

Gangapar News - उरुवा,हिन्दुस्तान संवाद। मेजा विधानसभा अंतर्गत उरुवा स्थित दुर्गावती देवी महाविद्यालय मनु का पूरा में शनिवार

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 3 May 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
लोकतांत्रिक विकास के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी

मेजा विधानसभा अंतर्गत उरुवा स्थित दुर्गावती देवी महाविद्यालय मनु का पूरा में शनिवार को ''एक राष्ट्र,एक चुनाव'' विषयक प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद की पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने शिरकत की। उन्होंने एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा को देश के लोकतांत्रिक विकास और सुशासन के लिए आवश्यक बताया। उनके सारगर्भित विचारों को सुनने के बाद सभा में उपस्थित सभी लोगों ने इस विचार का समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन सह-संयोजक एवं मंडल प्रभारी अमरेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक राजेस्वरी तिवारी, जिला सह-संयोजक अजय सिंह, विधानसभा संयोजक राजेश पाल धनगर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र,सिरसा नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन केशरी, पूर्व प्रमुख मेजा प्रेम शंकर शुक्ल, मेजा शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष तिवारी, वीना मिश्रा, नाथू गुप्ता, शैलेश पाण्डेय, सुब्बा लाल प्रजापति, आशीष पटेल, अखिलेश शुक्ल, कामेश्वर पटेल, संजय केशरी, रोहित पाण्डेय सहित कई वरिष्ठजन,समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र विक्रम देव मिश्र एवं प्राचार्य डॉ. अजय मिश्र ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।