New Student Enrollment Ceremony Held at Durga Datt Kapilashrami Sanskrit School कपिलाश्रमी संस्कृत विद्यालय में छात्रों का स्वागत, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsNew Student Enrollment Ceremony Held at Durga Datt Kapilashrami Sanskrit School

कपिलाश्रमी संस्कृत विद्यालय में छात्रों का स्वागत

हल्द्वानी में दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय में 2025-2026 शिक्षा सत्र के लिए नए छात्रों का प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। 35 छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया और उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSat, 3 May 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
कपिलाश्रमी संस्कृत विद्यालय में छात्रों का स्वागत

हल्द्वानी। दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय में शिक्षा सत्र 2025-2026 के लिए नवीन छात्र प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 35 छात्रों और उनके अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। छात्रों को कॉपी-पेन भेंट किए गए। सहायक निदेशक यशोदा प्रसाद सिमल्टिया, उप प्रबंधक गिरीश चंद्र कांडपाल ने छात्रों को अनुशासित जीवन की सीख दी। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र भट्ट ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई। शिक्षक पवन कुमार झा, वंदना तिवारी, माया मौलेखी, कुलदीप चंद्र, भारत भूषण पांडे, डॉ.प्रकाश चंद्र रुवाली, डॉ.भुवन चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र भट्ट, एमके उपाध्याय, मनोज कोटलिया, आनंद बल्लभ चौबे आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।