indian navy starts live firing drill in arabian sea amid tension with pakistan पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने की पूरी तैयारी, समंदर में लाइव फायरिंग करने लगी भारतीय नौसेना, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia Newsindian navy starts live firing drill in arabian sea amid tension with pakistan

पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने की पूरी तैयारी, समंदर में लाइव फायरिंग करने लगी भारतीय नौसेना

India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लाइव फायरिंग ड्रिल शुरू कर दी है। यह ड्रिल अगले चार दिनों तक चलने वाली है। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने युद्धाभ्यास शुरू किया है।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानSun, 4 May 2025 06:37 AM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने की पूरी तैयारी, समंदर में लाइव फायरिंग करने लगी भारतीय नौसेना

India-Pakistan Tension: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के प्रति बेहद सख्त रुख अपना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को भी फ्रीहैंड दे दिया है। इसके बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान की सेना और सरकार दोनों ही घबराई हैं और आनन फानन में अपने हथियारों पर हाथ-पैर मारने लगी हैं। पाकिस्तान को भारत की तरफ से हमले का डर सता रहा है। वहीं भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अभ्यास शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार से नौसेना ने लाइव फायरिंग ड्रिल भी शुरू कर दी है। यह ड्रिल 7 मई तक चलेगी।

वास्तविक युद्ध जैसा अभ्यास करते हैं सैनिक

लाइव फायरिंग ड्रिल का मतलब होता है जब सेना बिल्कुल युद्ध की ही तरह अभ्यास करती हैं। इसमें पूरा युद्ध जैसा माहौल बनाया जाता है। हथियारों के टेस्ट और युद्ध की तैयारी के लिए ही यह एक्सरसाइज की जाती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले नेवी चीफ ऐडमिरल दिनेश के त्रिपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी। उन्होंने मौजूदा अभ्यास और तैयारियों को लेकर पूरी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी थी।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से अपने एक्सक्लूजिव इकनॉमिक जोन में भारतीय नौसेना अरब सागर में युद्धाभ्यास करने में जुटी है। इसके अलावा युद्धपोतों को अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि 1 मई को भारतीय नौसेना ने तटीय इलाकों में फायरिंग को लेकर हरी झंडी दे दी। यहां से लगभग 85 नॉटिकल माइल्स की दूरी पर ही पाकिस्तान भी अरब सागर में युद्धाभ्यास करने में जुटा हुआ है।

समंदर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास इंडियन कोस्ट गार्ड की नावों को तैनात कर दिया गया है। वहीं नौसेना ने समंदर में पूरी कमर कस ली है। कमर्शल शिप्स को सलाह दी गई है कि वे युद्धाभ्यास वाले इलाके से दूर ही रहें। बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम पर्यटकों पर हमला कर दिया था। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि पीड़ितों को न्याय जरूर दिलाया जाएगा। सबसे पहले केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला किया। इसके बाद शॉर्टि वीजा वाले पाकिस्तानियों की भारत से विदाई कर दी गई।

ये भी पढ़ें:खौफ में हर हथियार चलाकर देख रहा पाक, अब 450 km रेंज वाली अब्दाली मिसाइल का टेस्ट

वहीं पीएम मोदी ने भारतीय सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी। अब पाकिस्ताान को सर्जिकल स्ट्राइक का भी डर सताने लगा है। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। अब दोनों ही तरफ सेनाएं युद्धाभ्यास कर रही हैं। वहीं पाकिस्तान लगातार 9 दिनों से एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की हिमाकत कर रहा है। भारतीय सुरक्षाबल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इन परिस्थितियों में भारतीय नौसेना की लाइव ड्रिल तनाव की गंभीरता को बताती है।