Husband Murders Wife Over Suspicion of Infidelity in Rajganj राजगंज में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव दफनाया, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsHusband Murders Wife Over Suspicion of Infidelity in Rajganj

राजगंज में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव दफनाया

राजगंज के कानाटांड़ में पति मनबोध पंडित ने पत्नी लक्ष्मी कुमारी की हत्या कर दी। अवैध संबंध के शक में झगड़े के दौरान उसने लक्ष्मी का गला दबाया और शव को घर के पीछे दफन कर दिया। ससुराल वालों को आत्महत्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 4 May 2025 06:22 AM
share Share
Follow Us on
 राजगंज में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर शव दफनाया

राजगंज, प्रतिनिधि राजगंज के कानाटांड़ में शनिवार को अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को घर के पीछे 500 मीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर दफन कर दिया और वापस घर आ गया। इस घटना से ग्रामीण हतप्रभ हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कानाटांड़ निवासी मनबोध पंडित सात माह बाद एक मई को घर लौटा था। वह बाहर में काम करता था। शनिवार की सुबह उसका पत्नी लक्ष्मी कुमारी से झगड़ा हो गया। इसी दौरान उसने पत्नी लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या कर दी। आनन-फानन में उसने घर के पीछे दूर झाड़ियों में गड्डा खोद कर पत्नी के शव को दफना दिया।

ससुराल पक्ष के लोग लक्ष्मी से हर दिन की तरह फोन पर बात करना चाह रहे थे। पति ने ससुराल वालों को बताया कि लक्ष्मी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद दोपहर में ससुराल पक्ष के लोग कानाटांड़ पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर कड़ाई से पूछताछ की तो मनबोध ने बताया कि उसने लक्ष्मी को मार कर घर के पीछे झाड़ियों में दफना दिया। रात 11.30 बजे मजिस्ट्रेट रवींद्रनाथ ठाकुर की उपस्थिति में गड्ढा खोद कर शव निकाला गया। इस दौरान कई थाने की पुलिस मौजूद थीं। इससे पहले ससुराल पक्ष के लोगों की सूचना पर राजगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो मनबोध ने पत्नी को मारकर शव को दफन करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था। इसको लेकर ही उसने उसकी हत्या कर दी। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व अपने भाई की साली के साथ हुई थी। इधर घटना के बाद मनबोध का पिता भी है। मृतक लक्ष्मी का मायका नर्रा चंद्रपुरा है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इधर, पुलिस ने आरोपी मनबोध पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के बाद शव को निकाला जाएगा। अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अलीशा कुमारी, थाना प्रभारी, राजगंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।