Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNASA Successfully Launches Super Pressure Balloon to Study Earth s Atmosphere
पृथ्वी के वायुमंडल को समझेगा नासा का विशाल गुब्बारा
नासा ने न्यूजीलैंड के वानाका एयरपोर्ट से सुपर प्रेशर बैलून को लॉन्च किया। यह बैलून 1.88 करोड़ क्यूबिक फीट बड़ा है और 1.1 लाख फीट की ऊंचाई पर स्थिर हो गया है। इसका उद्देश्य पृथ्वी के वायुमंडल का अध्ययन...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 4 May 2025 11:25 AM

नासा ने शनिवार को न्यूजीलैंड के वानाका एयरपोर्ट से अपने दूसरे सुपर प्रेशर बैलून को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। हीलियम से भरा यह विशाल बैलून लगभग 1.88 करोड़ क्यूबिक फीट आकार का है और फुटबॉल स्टेडियम जितना बड़ा है। लॉन्च के दो घंटे के भीतर यह पृथ्वी की सतह से लगभग 1.1 लाख फीट की ऊंचाई पर स्थिर हो गया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी के वायुमंडल को समझना है। इसके लिए इसमें कई वैज्ञानिक उपकरण लगे हुए हैं। यह करीब 100 दिनों तक धरती की परिक्रमा करेगा और महत्वपूर्ण वैज्ञानिक डाटा भेजता रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।