Uttarakhand University Youth Fest Celebrating Culture and Talent from May 5 यूथ फेस्ट पांच से,दिखेगी भारतीय ज्ञान परंपरा संस्कृति की झलक, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand University Youth Fest Celebrating Culture and Talent from May 5

यूथ फेस्ट पांच से,दिखेगी भारतीय ज्ञान परंपरा संस्कृति की झलक

उत्तरांचल विवि का वार्षिक उत्सव 'उत्तरांचल यूथ फेस्ट' पांच मई से शुरू होगा। इस बार के फेस्ट में भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ विभिन्न राज्यों और देशों की संस्कृति का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 3 May 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
यूथ फेस्ट पांच से,दिखेगी भारतीय ज्ञान  परंपरा संस्कृति की झलक

उत्तरांचल विवि का वार्षिक उत्सव उत्तरांचल यूथ फेस्ट पांच मई से शुरू होगा। इस बार फेस्ट में कई राज्यों व देशों की संस्कृति के सााथ भारतीय ज्ञान परंपरा की भी झलक दिखेगी। साथ ही कई सेलिब्रिटी भी इसमें शामिल होंगे। शनिवार को विवि में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विवि की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा फेस्ट के पहले दिन केवल भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित कार्यक्रम ही होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और देशों के विद्यार्थी अपने अपने में राज्य व देश की सांस्कृति झलक भी दिखाएंगे। छात्रों को मंच देने के लिए ओपन माईक गायन प्रतियोगिता, मॉडलिंग व नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

साथ ही यूयू सुपर स्टार और मिस एंड मिस्टर उत्तरांचल का भी चयन होगा। छह को डीजे चेतस और सात मई को युवा रैपर किंग की प्रस्तुति आकर्षण होगी। प्रेस वार्ता में निदेशक डा. अभिषेक जोशी और उप कुलपति डा. राजेश बहुगुणा भी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।