मेजारोड में सेमिनार कल
Gangapar News - मेजारोड के गेस्ट हाउस में कार्यक्रम 15 कोमेजा। राष्टीय सैनिक संस्था पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से चरित्र की परिभाषा देश काल पात्र के अनुसार होनी चाहिए

राष्ट्रीय सैनिक संस्था पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से चरित्र की परिभाषा देश काल पात्र के अनुसार होनी चाहिए विषय पर मेजारोड बाजार के एक गेस्ट हाउस में सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पावन चिन्तनधारा आश्रम के संस्थापक प्रो पवन सिन्हा व विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डा रीता जोशी, विधान परिषद सदस्य डा केपी श्रीवास्तव, राष्ट्रीय आर्थिक काउंसिल, राष्टीय सैनिक संस्था के चेयरमैन राजन छिब्बर, महापौर प्रयागराज उमेशचन्द्र केशरवानी देवभूमि विश्व विद्यालय देहरादून, राष्ट्रीय संयोजक, शिक्षा विंग, मेजर जरनल ओपी सोनी, वीर चक्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सैनिक संस्था कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी होंगे। यह जानकारी मुख्य संयोजक प्रेमशंकर सिंह ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।