Celebration of Dr B R Ambedkar Jayanti in Giridih with Political Leaders and Organizations जय भीम के नारों से गूंजा गिरिडीह, जयंती पर याद किए गए डॉ. अम्बेदकर, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCelebration of Dr B R Ambedkar Jayanti in Giridih with Political Leaders and Organizations

जय भीम के नारों से गूंजा गिरिडीह, जयंती पर याद किए गए डॉ. अम्बेदकर

गिरिडीह में सोमवार को बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न राजनीतिक नेताओं और संगठनों ने अंबेडकर चौक और पुस्तकालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। केंद्रीय मंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 14 April 2025 06:35 PM
share Share
Follow Us on
जय भीम के नारों से गूंजा गिरिडीह, जयंती पर याद किए गए डॉ. अम्बेदकर

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिलेभर में सोमवार को भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं व कई संगठनों ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इधर डॉ भीम राव अंबेडकर पुस्तकालय स्थित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर भी कई नेताओं व संगठनों ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया। जयंती पर सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डॉ अंबेडकर भवन सह पुस्तकालय और अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस दौरान दोनों जगहों पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, सुरेश साव, दिनेश यादव, सुनील पासवान, महेंद्र वर्मा, श्याम प्रसाद, कामेश्वर पासवान, सुभाष चंद्र सिन्हा, अमर सिन्हा, राजेश जयसवाल समेत कई भाजपाई थे। अंबेडकर चौक पर भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, विवेक गुप्ता, मनोज तुरी सहित भाजपा व भाजयुमो के अन्य कई नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इधर एजुकेशन पब्लिक स्कूल खुटवाढाब चांद नगर गिरिडीह में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। विद्यालय के चेयरमैन हसन रजा, निदेशक सचिन कुमार दास, उप प्राचार्य फराह तबस्सुम, शिक्षक इबारत नाज़, शाहिस्ता परवीन, बिट्टू शर्मा आदि बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।