स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने लिया विकसित भारत का संकल्प
Gauriganj News - गौरीगंज। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा

गौरीगंज। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टीजनों ने सुन्दर काण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया और विकसित भारत का संकल्प लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने पार्टी कार्यालय गौरीगंज पर पूजा अर्चना कर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित, आत्मनिर्भर व खुशहाल भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय, राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, उमेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह आदि ने दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय पर झंडारोहण किया। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर झंडारोहण किया। सुन्दरकांड, हनुमान चालीसा पाठ, आरती व हवन पूजन कार्यक्रम में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, अभिषेक चन्द्र कौशिक, विषुव मिश्रा, गिरीश शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उमा रमन सिंह, राकेश सिंह, उपमा सरोज, आशा बाजपेई, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह गौर, मनोज पासी, रामगोपाल कौशल, अरुण मिश्रा, भूपेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।