Spiritual Gathering Devotees Celebrate Shrimad Bhagwat Katha with Divine Tales of Lord Krishna अमेठी-श्रीमद्भागवत कथा में भगवत चरित का हुआ गुणगान, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsSpiritual Gathering Devotees Celebrate Shrimad Bhagwat Katha with Divine Tales of Lord Krishna

अमेठी-श्रीमद्भागवत कथा में भगवत चरित का हुआ गुणगान

Gauriganj News - मुसाफिरखाना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं और गोवर्धन पूजा का वर्णन हुआ। कथा व्यास मधुर जी महाराज ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भीखीपुर में डॉ. विनय शास्त्री जी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजThu, 10 April 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
अमेठी-श्रीमद्भागवत कथा में भगवत चरित का हुआ गुणगान

मुसाफिरखाना। क्षेत्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान के विभिन्न चरित्रों का गुणगान कथा व्यासों द्वारा किया गया। भक्तिमय वातावरण में कथा श्रवण कर भक्त भाव विभोर हो गए। क्षेत्र के पूरे वजीर, कस्थुनी पूरब गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास मधुर जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का दिव्य प्रसंग सुनाया। द्वारिका प्रसाद द्विवेदी के यहां आयोजित इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण के बचपन की लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को अध्यात्म की ओर प्रेरित किया।

वहीं दूसरी ओर, भीखीपुर गांव में अम्बिका प्रसाद शुक्ला के यहां श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास डॉ. विनय शास्त्री जी महाराज ने रुक्मिणी विवाह का अत्यंत मनोहारी प्रसंग सुनाया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रुक्मिणी जी का हरण कर उनका विवाह करने की कथा को इतने भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। दोनों ही स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।