Tributes Paid to Rajiv Gandhi on 34th Death Anniversary in Amethi आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी: केएल शर्मा, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsTributes Paid to Rajiv Gandhi on 34th Death Anniversary in Amethi

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी: केएल शर्मा

Gauriganj News - अमेठी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद किशोरीलाल शर्मा ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर और भंडारे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजWed, 21 May 2025 05:25 PM
share Share
Follow Us on
आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी: केएल शर्मा

अमेठी। संवाददाता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी 34वीं पुण्यतिथि पर जिले भर में कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में सांसद किशोरीलाल शर्मा ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। इस मौके पर रक्तदान शिविर व भंडारे का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सांसद केएल शर्मा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष का मताधिकार, पंचायती राज, संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी ने अमेठी से ही विज्ञान गांव की ओर ले जाने का शुभारंभ किया था।

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, आशीष शुक्ल, नरसिंह बहादुर सिंह, नरेन्द्र मिश्र, प्रवक्ता अनिल सिंह, रामलखन शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के लिए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सांसद ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। यूवा कांग्रेसियों ने किया रक्तदान स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में अमेठी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद किशोरी लाल शर्मा की उपस्थिति में लगभग डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर स्व. राजीव गांधी को नमन किया। वहीं जिला मुख्यालय गौरीगंज के केंद्रीय केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में लगाए गए रक्तदान शिविर में शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. आदित्य मिश्र के साथ महेंद्र मिश्र, सुभाष मिश्र, अरुण त्रिपाठी, वेद प्रकाश, राम चरण ,पंकज, दीपक आदि ने रक्तदान किया। सभी ब्लाकों में मनाई गई पुण्यतिथि अमेठी में ब्लॉक अध्यक्ष डाक्टर देवमणि तिवारी की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों ने भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुसाफिरखाना में निजामुद्दीनपुर चौराहे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धाभाव से मनाई। भादर के शिवनगर में ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, अशोक सिंह हिटलर आदि ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। शिव मंदिर पर शरबत वितरण किया गया। शुकुल बाजार में कांग्रेस कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष दिनेश द्विवेदी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।