सपा प्रमुख के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। भाजपा नेता विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को शहर स्थित
गाजीपुर, संवाददाता। भाजपा नेता विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को शहर स्थित गंगा घाट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के दिवंगत माता पिता के बारें में गलत बयानबाजी करने पर दुख जताया। भाजपा नेता विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के डीएनए पर सवाल किया था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की शह पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के दिवंगत माता-पिता के प्रति जिस प्रकार के गंदे शब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
यह गंभीर अपराधिक कृत्य होने के साथ -साथ किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस कृत्य के लिए बृजेश पाठक से माफी मांगे। शुद्धि बुद्धि यज्ञ कर्मकांडी विद्वान घनश्याम पाण्डेय ने विधि विधान से कराया। इस दौरान श्यामबली मधेशिया, रुद्रामणि त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, सरवन गुप्ता, चन्द्रभूषण तिवारी, कामाख्या शाहू, महेंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।