Free Drinking Water Facility Launched in Saidpur to Combat Heat जल का सही उपयोग सबका नैतिक कर्तव्य, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsFree Drinking Water Facility Launched in Saidpur to Combat Heat

जल का सही उपयोग सबका नैतिक कर्तव्य

Ghazipur News - सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के तहसील मुख्यालय गेट के बगल स्थित यात्री विश्राम

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 1 May 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
जल का सही उपयोग सबका नैतिक कर्तव्य

सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के तहसील मुख्यालय गेट के बगल स्थित यात्री विश्राम आलय पर नपं प्रशासन की ओर से नि:शुल्क प्याऊ शुरू किया गया। इसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी रणविजय सिंह व तहसीलदार हिमांशु सिंह ने सयुंक्त रूप से किया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि जल का संरक्षण और जल का सही उपयोग करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। पानी को व्यर्थ न बहायें। इस प्रचण्ड व भीषण गर्मी में यही जल ही लोगों की प्यास बुझाता है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर ने बताया कि राहगीरों को पीने के पानी की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़े इसके लिए निःशुल्क प्याऊ कैम्प लगाया गया हैं।

इस मौके पर लिपिक सुरेंद्र सोनकर, सभासद सुनील यादव, सभासद इरफ़ान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।