Kamalawati Singh Appointed Chairperson of Women Welfare Corporation Celebrations in Saidpur कमलावती सिंह बनीं महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsKamalawati Singh Appointed Chairperson of Women Welfare Corporation Celebrations in Saidpur

कमलावती सिंह बनीं महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष

Ghazipur News - सैदपुर की निवासी कमलावती सिंह को महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके इस कार्य के लिए क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कमलावती भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। उन्हें इस पद के मिलने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 19 May 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
कमलावती सिंह बनीं महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष

सैदपुर। क्षेत्र निवासिनी वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व इटावा की प्रभारी कमलावती सिंह को महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कमलावती सिंह की इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बता दे कि कमलावती सिंह सैदपुर के डहन गांव निवासी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह के बड़े भाई की पुत्रवधू हैं। संगठन ने इससे पहले कमलावती सिंह को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। अब इनके कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रदेश सरकार ने महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद के मिलने के बाद उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिल गया है।

उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र के लोग बेहद खुश हैं। वहीं उनके गांव में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। डहन स्थित उनके ससुराल के लोगों ने कहा कि पार्टी के प्रति वो पूरी तरह से निष्ठावान हैं। वर्तमान में वो लखनऊ में रहती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।