Municipality Launches Campaign Against Illegal Hoardings in Ghazipur नगर पालिका ने हटवाईं अवैध होर्डिंग्स, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsMunicipality Launches Campaign Against Illegal Hoardings in Ghazipur

नगर पालिका ने हटवाईं अवैध होर्डिंग्स

Ghazipur News - गाजीपुर में नगर पालिका प्रशासन ने अवैध होर्डिंग्स और बैनर के खिलाफ अभियान चलाया। जेसीबी की मदद से 40 अनधिकृत होर्डिंग्स को हटाया गया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने बताया कि यह कार्रवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरTue, 22 April 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
नगर पालिका ने हटवाईं अवैध होर्डिंग्स

गाजीपुर। शहर में अवैध होर्डिंग्स और बैनर के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को अभियान चलाया। अभियान में जेसीबी की मदद से करीब 40 अनाधिकृत होर्डिंग्स को हटाया गया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने बताया कि यह कार्रवाई शहर के विभिन्न हिस्सों में की गई। मिश्रबाजार और महुआबाग क्षेत्र में चलाए गए अभियान में छोटे-बड़े सभी अवैध होर्डिंग्स को हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल अधिकृत स्थानों पर ही होर्डिंग्स और बैनर लगाने की अनुमति होगी। इसके अलावा कहीं भी लगे होर्डिंग्स, पोल बोर्ड हटा दिए जाएंगे। नगर पालिका का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।