दिव्यांगजनों को मिलेगा पक्का मकान
Ghazipur News - गाजीपुर में आर्थिक रूप से कमजोर और बेघर 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत मिलेगी। 2025-26 में दिव्यांगजनों के लिए अलग सर्वे किया जाएगा। जिला अधिकारी ने बताया कि...

गाजीपुर। आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेघर 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को पक्की छत मुख्यमंत्री आवास योजना से मिलेगा। वर्ष 2025-26 में शासन के निर्देश पर दिव्यांगजनों के लिए अलग व्यवस्था से सर्वे किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पारसनाथ यादव ने बताया कि दिव्यांगजनों की सूची तैयार कर जल्द ही ग्राम्य विकास को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। शासन कि मंशा है कि आवास योजना का लाभ पात्र दिव्यांग को मिल सके, इसके लिए खंड विकास अधिकारियों की मदद से सूची तैयार कराई जाएगी। आवेदन करने के बाद पात्रता सिद्ध होने पर घर विहीन दिव्यांगजन को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।