Bride Accuses In-Laws of Harassment Over Dowry and Childlessness विवाहिता ने मारपीट व दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsBride Accuses In-Laws of Harassment Over Dowry and Childlessness

विवाहिता ने मारपीट व दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

Gonda News - धानेपुर की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज और बच्चे न होने के कारण उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शादी के पांच साल बाद उसे लगातार मारपीट और ताने सुनने पड़े। हाल ही में, मायके वालों को उसकी मृत्यु की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 10 April 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
विवाहिता ने मारपीट व दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

धानेपुर संवाददाता। पुरैनिया गांव की विवाहिता ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।जिस पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलरिहा के मजरा सड़वा की रहने वाली वंदना के मुताबिक पांच साल पहले उसकी शादी गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिभुवन नगर ग्रंट के मजरा पुरैनिया निवासी राम बहाल के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन ठीक रहा। लेकिन बच्चे नहीं हुए। इस पर दो साल से ससुरालियों की ओर से बच्चे न होने व दहेज की मांग को लेकर आये दिन उत्पीड़न किया जा रहा है। और बच्चा न होने पर ताना मारा जा रहा है जिससे वह परेशान है। इस दौरान उसे कई बार मारा-पीटा गया लेकिन संबंध बचाये रखने के लिए वह सब कुछ सहती रही। आरोप लगाया है कि बुधवार की रात मारपीट की गई। गुरुवार को सुबह उसके मायके फोन पर बताया कि आपकी लड़की मर गई। यह सूचना पाकर मायके वाले आये तो देखा कि उसे कमरे में बंद कर रखा गया है। इस पर उसे छुड़ा कर थाने लाये तब तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले का है ताजा दिखाकर नया रुप देने की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिली है जांच कराकर उचित कार्रवाई की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।