करौं : जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड कमेटी का गठन
करौं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें करौं प्रखंड की नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संजू कुमारी अध्यक्ष, पवन झा उपाध्यक्ष और शैलेश...

करौं, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौं में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा देवघर द्वारा करौ प्रखंड कमेटी गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मंत्री अरुणानंद झा, स्वागत मंत्री मुन्ना राय, प्रमंडल सह संयोजक आसिफ हुसैन, प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, कुमारी पूनम, लक्ष्मी कुमारी, उषा कुमारी मौजूद थे। संघ के पदाधिकारियों की देखरेख में करौं प्रखंड कमेटी का ग़ठन किया गया। मौके पर सभी नियमित कर्मियों, एनएचएम एवं आउटसोर्स कर्मी की समस्या एवं समाधान करने को लेकर बारी-बारी से जानकारी ली गयी। करौं प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि डीएमएफटी एएनएम को विगत 9 माह से मानदेय नहीं मिला है, इस बात पर जिला संघ द्वारा आपत्ति जताई गयी तथा इस समस्या के विषय में सिविल सर्जन से बात करने की बात कही। बैठक में करौं प्रखंड के लिए नए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संजू कुमारी, उपाध्यक्ष पवन झा एवं स्वाती मिंज़, प्रखंड मंत्री शैलेश कुमार सिंह, प्रखंड संयुक्त मंत्री अमित कुमार ओझा एवं सूर्यकांत पांडे, प्रखंड कोषाध्यक्ष पवन सिन्हा, जिला प्रतिनिधि रॉबर्ट मुर्मू, संघर्ष मंत्री रूबी कुमारी, नीलम लकड़ा, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति किरण, सोनी कुमारी, धर्मशिला कुमारी, आत्या परवीन, प्रदीप टुडू को सर्वसम्मति से चुना गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।