Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsDangerous Excavations in Ramcherapur Water Life Mission Project Left Incomplete
पाइप लाइन बिछाने को खोदे गए गड्ढे बने हादसे का सबब
Gonda News - वजीरगंज के ग्राम पंचायत रमचेरापुर में जलजीवन मिशन के अंतर्गत पाइप डालने के लिए खोदे गए गढ्ढे दुर्घटना का कारण बन गए हैं। लगभग 2 किलोमीटर तक और अन्य गांवों में भी गढ्ढे खोदे गए हैं, जो खतरनाक हो गए...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 23 April 2025 11:47 PM

वजीरगंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमचेरापुर में जलजीवन मिशन के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए दुर्घटना का सबब बन गए हैं। धन्नी पुरवा से रमचेरापुर अहिरन पुरवा होते हुए बलेश्वरगंज दुर्जनपुर मार्ग तक लगभग दो किलोमीटर तथा रमचेरापुर डिहवा गांव में लगभग 600 मीटर और अहिरन पुरवा गांव में 400 मीटर पाइप लाइन डालने के लिए गढ्ढे खोदे गए थे जो खतरनाक हो गए हैं। प्रधानप्रतिनिधि शिव राम पाण्डेय ने बताया कि कम्पनी के कर्मी सड़क के किनारे पर गढ्ढे खोद छोड़ दिए। विभागीय अधिकारी भी नहीं आ रहे हैं, लिहाजा कार्य अधूरा पड़ा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।