One Nation One Election Movement Empowering Democracy in Karnailganj एक राष्ट्र, एक चुनाव महत्वपूर्ण सुधार : मुकुट बिहारी, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsOne Nation One Election Movement Empowering Democracy in Karnailganj

एक राष्ट्र, एक चुनाव महत्वपूर्ण सुधार : मुकुट बिहारी

Gonda News - करनैलगंज में एक राष्ट्र-एक चुनाव विचार को जन-आंदोलन बनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, सांसद और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य अतिथि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाFri, 25 April 2025 06:29 PM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र, एक चुनाव महत्वपूर्ण सुधार : मुकुट बिहारी

करनैलगंज, संवाददाता। तहसील मुख्यालय करनैलगंज डाक बंगले पर शुक्रवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव के विचार को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र दीक्षित व अध्यक्षता गणेश प्रसाद तिवारी लोकतंत्र सेनानी ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व सांसद का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बड़े सुधारों की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक महत्वपूर्ण सुधार है। लगातार चुनावी माहौल से विकास कार्यों में बाधा आती है।

सांसद करण भूषण सिंह ने बताया कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव 1951-52 में एक साथ हुए थे। यह परंपरा 1957, 1962 और 1967 तक चली। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आपातकाल के बाद तुष्टिकरण के लिए अलग-अलग राज्यों में चुनाव कराए। सभासद कन्हैयालाल वर्मा ने कहा कि देश में साल भर में 300 दिन चुनावों में निकल जाते हैं। एक वोट डालने में 1400 रुपये का खर्च आता है।

उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से सरकारी खजाने में बचत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गणेश प्रसाद तिवारी ने कहा कि हमें हर हाल में इस मुहिम को सफल बनाना है। तभी हमारा राष्ट्र विकसित देशों की सूची में शामिल हो सकेगा। इस मौके पर अशोक सिंह, डाक्टर परमेश्वर सिंह, विवेक सिंह, डाक्टर रामतेज, शिवा भटट, संजय यज्ञसैनी, पवन मोदनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।