अनियंत्रित होकर बरामदे में घुसी पिकअप, महिला की मौत
Gonda News - वजीरगंज में एक तेज गति से चल रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर एक घर के बरामदे में घुस गई। इस घटना में 50 वर्षीय सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत...

वजीरगंज। सड़क पर तेज गति से जा रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर एक घर के बरामदे में घुस गई। इस घटना में बरामदे में सो रही 50 वर्ष की अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को गंभीरावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गुरुवार मध्यरात्रि खानपुर बगिया स्थित घर के बरामदे सावित्री देवी पत्नी रामशब्द ( 50) सो रही थीं। तभी उधर से गुजर रही पिकअप अनियंत्रित होकर बरामदे में घुस गई। इस घटना में सावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उसे तत्काल सीएचसी नवाबगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र श्रीनाथ ने बताया कि उनकी मां घर के बरामदे में सो रही थी।
रात्रि करीब 11बजे पिकअप अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। प्रभारी अपराध निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर पिकअप चालक राजकरन सिंह उर्फ झिंगुरी निवासी अनुभुला के विरुद्ध केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक महिला के पांच पुत्र व तीन पुत्रियां है। जिसमें श्रीनाथ, शिवभवन, बहन रिंकी की शादी हो गयी है जबकि श्याम बाबू, वेदप्रकाश, अनुज व बहन रीना, सीमा की शादी नहीं हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।