BJP s 8 Years of Achievements Celebrated with Village and Ward Outreach in Gorakhpur जनसंपर्क कर सूर्यकुण्ड पोखरे की भाजपाइयों ने की सफाई, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBJP s 8 Years of Achievements Celebrated with Village and Ward Outreach in Gorakhpur

जनसंपर्क कर सूर्यकुण्ड पोखरे की भाजपाइयों ने की सफाई

Gorakhpur News - गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस और उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'गांव चलो, वार्ड चलो' अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क और योजनाओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 13 April 2025 05:11 AM
share Share
Follow Us on
जनसंपर्क कर सूर्यकुण्ड पोखरे की भाजपाइयों ने की सफाई

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। पार्टी स्थापना दिवस एवं उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर ने गांव चलो, वार्ड चलो अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम किए। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्वच्छता अभियान चलाया। सूर्यकुंड धाम पोखरे की सफाई कर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने स्वच्छता का संदेश दिया, साथ ही राम जन्मभूमि आंदोलन में घायल हुए आद्या प्रसाद सिंह को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं की पुस्तिकाएं व पत्रक वितरित किए। इस क्रम में महानगर के विभिन्न मंडलों में जनसंपर्क और बूथस्तरीय बैठकें आयोजित की गईं।

सूर्यकुंड धाम में सफाई अभियान में मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। अन्य स्थानों पर पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजिताशू सिंह आशू, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, रंजूला रावत, ओमप्रकाश शर्मा, रणविजय शाही, दयानंद शर्मा, शशिकांत सिंह, अजय श्रीवास्तव, अनुपमा पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, श्वेता श्रीवास्तव, पद्मा गुप्ता, रमेश प्रताप गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रदीप सिंह, विकास शर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक ने किया घर-घर संपर्क

गोरखपुर। भाजपा के स्थापना दिवस पर सूबे की सरकार के आठ साल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा विधायक विपिन सिंह ने मिर्जापुर मण्डल के शक्ति केन्द्र कजाकपुर में सरकार की उपलब्धियों से सम्बन्धित पत्रक के साथ घर-घर सम्पर्क किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।