‘विवेक आने पर ही जीवन में सही निर्णय ले पाता है मनुष्य
Gorakhpur News - गोरखपुर में दिव्य ज्योति जाग्रिति संस्थान द्वारा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय श्रीहरि कथा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व मेयर डॉ. सत्य पांडे ने किया। साध्वी शैव्या भारती...

गोरखपुर, निज संवाददाता। दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में शनिवार को दिव्य ज्योति जाग्रृति संस्थान (डीजेजेएस) की ओर से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय श्रीहरि कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान एक विशाल शोभा यात्रा भी निकाली गई। इसके पूर्व कार्यक्रम में पुष्पदंत जैन, पूर्व मेयर डॉ. सत्य पांडे ने झंडी दिखा कर दिनेश गुप्ता एवं उनकी पत्नी की अगुवाई में शोभा यात्रा को रवाना किया। श्रीहरि कथा का रसपान कराते हुए साध्वी शैव्या भारती ने कहा कि लोग अज्ञानतावश भगवान गणेश के रूप को समझ नहीं पाते। भगवान गणेश विवेक प्रदाता हैं। जब जीवन में विवेक आता है तब ही मनुष्य सही निर्णय ले पाता है।
भगवान गणेश के वास्तविक स्वरूप को समझने के लिए आध्यात्मिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। जब पूर्ण गुरु की कृपा से दिव्य दृष्टि खुलती है, तो भगवान गणेश के तत्त्व स्वरूप यानी प्रकाश का दर्शन मिलता है। इस बीच साध्वी तारिणी भारती, श्यामला भारती व गुरुभाई गोपाल ने भाव पूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। शोभा यात्रा में एमपी सिंह, रवि प्रकाश त्रिपाठी ‘करुण गोरखपुरी, गोविंद शरण गुप्ता, अनूप यादव सहित तमाम सेवादार व अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।