Truck Accident on National Highway Driver Rescued After Collision Near Maharajganj अनियंत्रित ट्रेलर में फंसा चालक, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTruck Accident on National Highway Driver Rescued After Collision Near Maharajganj

अनियंत्रित ट्रेलर में फंसा चालक, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया

Basti News - बस्ती के हर्रैया थानाक्षेत्र में गोरखपुर से लखनऊ जा रहे ट्रेलर का एक अज्ञात वाहन से टकराने के बाद चालक मलबे में फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर चालक को काफी मेहनत के बाद बाहर निकाला और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीSun, 25 May 2025 11:34 AM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित ट्रेलर में फंसा चालक, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रहा ट्रेलर अज्ञात वाहन से टकराकर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ गई। चालक हादसे में बाद तब्दील हुए मलबे में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। घटना हर्रैया थानाक्षेत्र के महराजगंज कस्बे के निकट मछोई पुल के पास की है। बताया जाता है। गोरखपुर से अयोध्या की तरफ जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गया। चालक अमान पुत्र रैजुद्दीन निवासी रामपुर थाना गंज जनपद रामपुर सिलीगुड़ी फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।