Husband under radar after wife death woman 90 percent burnt body found in forest Rudrapur पत्नी की मौत के बाद पति पर रडार, रुद्रपुर के जंगल में मिला महिला का 90 फीसदी जला शव, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Husband under radar after wife death woman 90 percent burnt body found in forest Rudrapur

पत्नी की मौत के बाद पति पर रडार, रुद्रपुर के जंगल में मिला महिला का 90 फीसदी जला शव

जानकारी के मुताबिक अनीता शनिवार सुबह घर पर नहीं थी। अनीता के ननदोई अंकित ने जब बच्चों से मां के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि मां कहां चली गई है।

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, खटीमा, हिन्दुस्तानSun, 25 May 2025 11:29 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी की मौत के बाद पति पर रडार, रुद्रपुर के जंगल में मिला महिला का 90 फीसदी जला शव

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला को पति को हिरासत में लेकर गहनता से जांच शुरू कर दी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस सर्विलांस सहित सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में लगी हुई है। रुद्रपुर केचारूबेटा के जंगल में शनिवार को एक महिला का 90 प्रतिशत जला शव मिला। घर से 400 मीटर दूर शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

शव की शिनाख्त 34 वर्षीय अनीता पत्नी सुरेश के रूप में हुई। प्रथम दृष्ट्या पुलिस को महिला की हत्या की आशंका है। संदेह के आधार पर पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक अनीता शनिवार सुबह घर पर नहीं थी। अनीता के ननदोई अंकित ने जब बच्चों से मां के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि मां कहां चली गई है।

सुबह नौ बजे के बाद महिला की तलाश शुरू की गई। परिजनों और ग्रामीणों को जंगल में पेड़ के नीचे अनीता का अधजला शव दिखा। महिला की पहचान पांव में लगे महावर और कद-काठी से परिजनों ने की। सीओ विमल रावत ने बताया कि मामला हत्या का लग रहा है। डीएनए जांच कराई जा रही है। खुलासे के लिए चार टीमें बनाई हैं।

महिला की मौत के लिए पति संदेह के घेरे में आया

खटीमा के चारूबेटा में महिला की मौत के लिए पति पर संदेह गहरा गया है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। पति के बयानों में अंतर आ रहा है। पति बता रहा है कि वह अल्मोड़ा में था और शनिवार सुबह ही वहां से लौटा है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उसे शुक्रवार को गांव में देखा गया था। वहीं मृतका के भाई नंद किशोर का आरोप है कि उसकी बहन के पति ने ही उसकी हत्या की है।

चारूबेटा नई बस्ती के पीछे जंगल में महिला के जले हुए शव के मिलने से खटीमा में सनसनी फैली हुई है। हर आदमी यह जानना चाहता है कि आखिर कैसे अनीता जंगल पहुंची और उसकी मौत कैसे और किन हालातों में हुई। इस मामले में पुलिस की शक की सुई महिला के पति पर घूम रही है। पति सुरेश और ग्रामीणों से पूछताछ में अलग-अलग बातें सामने आने से पति पुलिस के संदेह के दायरे में है।

इधर, महिला के भाई नंद किशोर का कहना है कि सुबह आठ बजे उसके चाचा के पास सुरेश का फोन आया था कि अनीता घर पर नहीं है। उसके दो घंटे के बाद सुरेश दस बजे खटीमा पहुंच गया। जब सुरेश घर पर नहीं था तो उसे कैसे पता कि अनीता घर में नहीं है। उसके बाद वह अल्मोड़ा से दस बजे खटीमा भी पहुंच गया। सुरेश अल्मोड़ा में मजदूरी का काम करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।