ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Gorakhpur News - चौरीचौरा की चंदा देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी एक साल पहले हुई थी, जिसमें ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग की थी। पिता ने स्थिति के अनुसार कुछ सामान दिया, लेकिन अब रोजाना मारपीट हो रही है। पुलिस ने...

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुघ्नपुर निवासिनी चंदा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी एक वर्ष पूर्व देवरिया जिले के बरियारपुर महदेईया नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 निवासी श्यामू चौहान के साथ हुई थी। उसके ससुराल पक्ष के जेठ प्रमोद चौहान, सास ललिता चौहान ने शादी के पूर्व उनके पिता से दहेज में तीन लाख रुपये नगद, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की माला और घरेलू वस्तुएं और एक दुधारू पशु और कपड़े आदि की मांग की। पिता ने अपनी स्थिति के अनुसार दो लाख रुपए और सोने की माला सहित अन्य सामान दिया था।
इसके बाद उसकी शादी हुई। अब रोजाना मारपीट की जाती है। पुलिस ने ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।