Farewell Ceremony for Retired Registrar Sanjay Srivastava in Campierganj सेवा में आने के साथ ही विदाई की तिथि हो जाती है सुनिश्चित : एआईजी, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsFarewell Ceremony for Retired Registrar Sanjay Srivastava in Campierganj

सेवा में आने के साथ ही विदाई की तिथि हो जाती है सुनिश्चित : एआईजी

Gorakhpur News - कैम्पियरगंज में एक मैरेज हॉल में सेवानिवृत्त उपनिबंधक संजय श्रीवास्तव को विदाई दी गई। उन्हें अंगवस्त्र, छड़ी, श्रीमद्भागवत गीता और अन्य उपहार देकर उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। सहायक महानिरीक्षक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 1 April 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
सेवा में आने के साथ ही विदाई की तिथि हो जाती है सुनिश्चित : एआईजी

कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज नगर के एक मैरेज हॉल में रविवार को देर शाम विदाई समारोह में सेवानिवृत्त उपनिबंधक संजय श्रीवास्तव को विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र, छड़ी, श्रीमद्भागवत गीता और स्मृति चिन्ह आदि भेंटकर उनके सुखद भविष्य की कामना की गई। सहायक महानिरीक्षक निबंधन संजय कुमार दुबे ने सेवानिवृत्त उपनिबंधक संजय श्रीवास्तव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा में आने के साथ ही विदाई की तिथि भी सुनिश्चित हो जाती है और उस दिन सेवाकर्मी को सेवा से विदा होना ही पड़ता है।

विदाई समारोह में बार अध्यक्ष सुनील प्रकाश मिश्र,उपनिबंधक फरेंदा सुशील कुमार तिवारी, उपनिबंधक सहजनवा,मेंहदावल,बांसगांव,बार मंत्री प्रभु नारायण पांडेय,वीरेंद्र कुमार सिंह,संजय सहानी,प्रभात यादव,श्रीभागवत मौर्य,दिलीप मिश्र मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।