Flood Safety Preparations Reviewed by Uttar Pradesh Water Minister in Gorakhpur जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ से बचाव के होने वाले कार्यों का किया निरीक्षण , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsFlood Safety Preparations Reviewed by Uttar Pradesh Water Minister in Gorakhpur

जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ से बचाव के होने वाले कार्यों का किया निरीक्षण

Gorakhpur News - गोरखपुर में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मलौनी तटबंध के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 16 May 2025 01:08 PM
share Share
Follow Us on
जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ से बचाव के होने वाले कार्यों का किया निरीक्षण

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता प्रदेश के जल शक्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को जिले में बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। वह सबसे पहले मिर्जापुर में राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित मलौनी तटबंध पहुंचे, जहां पर उन्होंने 12.759 से किमी 13.469 के बीच चल रहे बाढ़ बचाव के कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद मंत्री ग्राम डुहिया गए, जहां मलौनी तटबंध के किमी 8.280 से किमी 8.566 तक के हिस्से में कराए जा रहे कार्यों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिया कि समय से हर हाल में काम कराएं।

गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बीच सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह ने बाढ़ से बचाव के कार्यों की जानकारी दी। बताया कि 15 जून तक सभी काम पूरा करा लिए जाएंगे। इस मंत्री ने मौके पर काम की धीमी प्रगति को देखकर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी काम में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवर अभियंताओं व सहायक अभियंताओं को निर्देश दिया कि वह कामों का निरीक्षण करते रहे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से वार्ता कर मंत्री ने समस्याएं सुनी। इस बीच बाढ़ से बचाव के कार्यों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि जनता की सुरक्षा सबसे पहले है। इसमें किसी भी तरह की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद वह निर्माणाधीन गोरखनाथ ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंच गए। विभाग से काम की प्रगति के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। 80 फीसदी से अधिक काम पूरे कर लिए गए हैं। इस ओवरब्रिज के बनने से गोरखनाथ इलाके में ओवरिब्रज पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।