Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Celebrates Buddha Purnima with Gayatri Mahayagna at Homes
लोक कल्याण की भावना से महायज्ञ में डाली आहूति
Gorakhpur News - गोरखपुर में बुद्ध पूर्णिमा और वैसाख पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ राजघाट ने घर-घर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया। लगभग 50 घरों में इस महायज्ञ को श्रद्धा के साथ किया गया। महेवा, राप्तीनगर,...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 12 May 2025 08:55 PM

गोरखपुर। बुद्ध पूर्णिमा व वैसाख पूर्णिमा के अवसर पर लोक कल्याण के लिए गायत्री शक्ति पीठ राजघाट की ओर से घर-घर गायत्री महायज्ञ अभियान में सोमवार को लोगों ने अपने-अपने घरों में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया। गायत्री शक्तिपीठ राजघाट के मीडिया प्रभारी अच्युतानंद शर्मा ने बताया कि शहर में लगभग 50 से ज्यादा घरों में गायत्री महायज्ञ आस्था के साथ किया है। उन्होंने बताया कि महेवा, राप्तीनगर, तारामंडल, दाउदपुर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गायत्री परिवार के लोगों ने हवन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।