संजीव धर को मुख्यालय मंडल अध्यक्ष और फिरोजुल हक को मंडल मंत्री चुना गया
Gorakhpur News - गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की बैठक में संजीव धर को मंडल अध्यक्ष और फिरोजुल हक को मंडल मंत्री चुना गया। रमेश मिश्रा और विनोद राय ने उनका स्वागत किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यालय...

गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं एनएफआईआर के जोनल सेक्रेटरी रमेश मिश्रा और महामंत्री विनोद राय की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि सर्वसम्मति से संजीव धर को मुख्यालय मंडल अध्यक्ष और फिरोजुल हक को मंडल मंत्री चुना गया। दोनों पदाधिकारियों का रमेश मिश्रा और विनोद राय ने माला पहनाकर एवं सभी कार्यकारी सदस्यों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। यह घोषणा भी की गई कि आगामी दो माह के भीतर मुख्यालय मंडल की पूर्ण कार्यकारिणी का विस्तृत गठन कर लिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी मंडल में सेवानिवृत्त पदाधिकारी कार्यरत नहीं रहेंगे और सभी मंडलों में नई कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही सदस्यता वृद्धि का अभियान भी तेजी से चलाया जाएगा।
इस बैठक में मुख्यालय मंडल गोरखपुर की तदर्थ कार्यकारिणी के गठन के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में केंद्रीय सहायक मंत्री ओपी सिंह, दीपक चौधरी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, कुलदीप मणि त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, कौशल सिंह, जयप्रकाश, सतीश श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।